फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को है नई बस का इंतजार

Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को शासन से नई बस मिलने का इंतजार है। पिछले साल 10 बस पहाड़ में चलने के मानक पूरे कर चुकी थी। जिसके बाद इन्हें मैदानी क्षेत्रों में भेज दिया, लेकिन इनके बदले अभी तक डिपो को नई बस नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

10 बस पहाड़ के रूट से हटाने के बाद डिपो में 62 बस ही हैं। डिपो में पूर्व में 72 बस थी। मौजूदा स्थिति भी यह है कि 62 में से अधिकांश बस रास्ते में चलते-चलते रुक जाती हैं। बस को किसी भी मार्ग पर भेजने से पहले उसकी वर्कशॉप में मरम्मत और जांच की जाती है। इसके बाद भी बस रास्ते में कई बार खराब हो चुकी हैं। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि शासन से सितंबर माह में बस मिलने की संभावना है।

सरकार को पिथौरागढ़ डिपो को जल्द से जल्द नई बस देनी चाहिए। जिले की भौगोलिक परिस्थिति विषम हैं। पुरानी बस अक्सर चलते-चलते खराब हो जाती हैं। ऐसे में यहां पर सुविधायुक्त नई बस दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

चंचल बोरा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस।
-
सरकार को पिथौरागढ़ डिपो को मजबूत बनाना चाहिए। कई बार यहां पर बस की भारी कमी हो जाती है, जिस कारण लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ती है। डिपो को अच्छी स्थिति वाली बस उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

राजेश, बसपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें