फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेरी माटी मेरा देश के तहत हुए कार्यक्रम

Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आठ ब्लॉकों में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। नगर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें माटी से जोड़ेगा और हमें अपने क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जानकारी मिलेगी। संचालन अंतरराष्ट्रीय बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने किया। इस मौके पर ईओ पालिका राजदेव जायसी, स्वयंसेवक अंकित ज्याला, तनुजा खाती, मुकेश चुफाल, ज्योतिका नगरकोटी, रीना इगराल मौजूद रहे। मुनस्यारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के एसआई कुंदन सिंह के नेतृत्व में जीआईसी के शहीद स्मारक में मिट्टी से पूजा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर हेम लोहनी, धीरेंद्र परिहार, कमलेश यादव, प्रहलाद राम, कैलाश कोरंगा, सेनानी खादिम हुसैन, सुंदर पाना, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें