फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ रेड का खिताबी मुकाबले पर कब्जा

Thu, 25 Jan 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबाल में विजेता पिथौरागढ़ रेड की टीम ट्राफी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल निदेशालय के सौजन्य से खेल स्टेडियम में चल रही अनुसूचित जनजाति ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता पिथौरागढ़ रेड ने जीत ली है। खिताबी मुकाबले में पिथौैरागढ़ रेड ने पिथौरागढ़ ब्लू को हराया।

विज्ञापन


पहले हाफ के 18वें मिनट में पिथौरागढ़ ब्लू के जगदीश सिंह ने टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद पिथौरागढ़ रेड के सौरभ बृजवाल ने गोल कर टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। मध्यांतर के खेल तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद पिथौरागढ़ रेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निशांत पांगती और मनोज पांगती ने गोल दागकर टीम को 3-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। पिथौरागढ़ ब्लू की ओर से विक्रम पंचपाल ने गोल किया। कुछ ही देर बाद ब्लू के कैलाश सिंह ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। प्रतियोगिता का परिणाम टाइब्रेकर से निकाला गया, इसमें पिथौरागढ़ रेड 4.3 से विजयी रही। निर्णायक यतीश ओझा थे।

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, विशिष्ट अतिथि डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीएस पांगती ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली के साथ पिथौरागढ़ की तीन टीमों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें