फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragrah: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मालदीव में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये; बिहार से पकड़ा

Fri, 01 Mar 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा विपिन गुप्ता, संवाद

सार

Pithoragrah News: दस साल से फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी मालदीव में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था, आरोपी की संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया। वह पिछले दस साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


22 सितंबर 2014 को देवत नैनीसैनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि नीरज पांडे नाम के व्यक्ति ने मालदीव में नौकरी लगाने के नाम पर उनके और अन्य साथियों से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 406/420 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया। वह वर्ष 2014 से ही फरार चल रहा था। तीन नवंबर 2016 को न्यायालय के आदेश के बाद उसकी संपत्ति की कुर्क की गई थी।

ये पढ़ें- Haldwani: वांटेड ने सात राज्यों में पुलिस को भगाया, फिर सोते समय दबोचा गया; जानें 21 दिन मोईद ने क्या किया
विज्ञापन


न्यायालय से 31 मई 2017 को मफरुर घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी नीरज पांडे  की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से नीरज पांडेय (36) निवासी बेलकोट पट्टी उपराड़ा पाठक बेड़ीनाग को दानापुर बाजार जिला पटना बिहार से गिरफ्तार किया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें