फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन, यात्रियों ने नाभीढांग में किया पौधरोपण

Wed, 25 Sep 2024 04:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण में पहले दल के 15 यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन किए।
विज्ञापन
ओम पर्वत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण में पहले दल के 15 यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन किए। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से यात्री काफी खुश दिखे। यात्रियों ने 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग निगम परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को पौधे उपलब्ध कराए।

यात्रियाें ने कहा कि भोलेनाथ की धरती पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सौभाग्य उन्हें मिल रहा है। यात्री आज आदि कैलाश के दर्शन कर वापसी में बुदि में रात्रि विश्राम करेंगे। धारचूला पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम टू काठगोदाम एक्सप्रेस का छह सदस्यीय दल गुंजी पहुंच गया है। दल के सदस्य आज ओम पर्वत के दर्शन और शुक्रवार को आदि कैलाश के दर्शन कर सीधे धारचूला वापसी करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे दल के 13 यात्री आज धारचूला पहुंचेंगे। नाभीढांग में यात्रियों के साथ प्रबंधक होशियार सिंह, गाइड भीम सिंह अधिकारी, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: 14 साल की विवाहिता ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जच्चा और दोनों बच्चे स्वस्थ
विज्ञापन

 

छह दिन में जारी हुए 1800 पास
मौसम सुहावना होने और सड़क खुली होने के चलते बड़ी संख्या में आदि कैलाश दर्शन के लिए यात्री यहां पहुंच रहे हैं। एसडीएम कार्यालय के हेम भट्ट के अनुसार 19 से 24 सितंबर तक 1800 पास जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि रोज 200 से अधिक पास जारी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें