पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क की हालत
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा से साथ ही दर्जनों गांवों और छावनी क्षेत्र को जोड़ने वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। यहां ब्रिगेड कैंटीन के पास पड़े गड्ढों के कारण यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है।
जिला मुख्यालय से झूलाघाट कस्बे को जोड़ने वाली सड़क की हालत सेना क्षेत्र में बहुत खराब है। इससे भड़कटिया, वड्डा, मूनाकोट, बड़ालू, गौरीहाट, मजिरकांडा, झूलाघाट और नेपाल के बैतड़ी जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता हैं विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने कहा कि छावनी क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास सेना के लोग वाहनों को धोते हैं, इसी कारण वहां गड्ढे हो गए हैं। सोमवार को सेना के अधिकारियों को वाहनों को न धोने संबंधी पत्र भेजा जाएगा।