फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले को मिले 11 बांडधारी चिकित्सक

Sun, 06 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले को निदेशालय से 11 नए बॉन्डधारी चिकित्सक मिले हैं। तैनाती के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निदेशालय से सूची मिली है। जिले के ऐसे अस्पताल जो फार्मासिस्टों के भरोसे चल रहे थे, उनमें चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। जिले को नए चिकित्सक मिलने से दूरस्थ क्षेत्र धारचूला और मुनस्यारी के लोगों को राहत मलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित सीमांत के सीएचसी और पीएचसी में लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त चल चल रहे हैं। ऐसे में निदेशालय से बांड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पासआउट 11 बॉन्डधारी चिकित्सकों को जिले में तैनाती दी गई है।
जानकारी के मुताबिक छह चिकित्सक जिले में पहुंच गए हैं। शेष चिकित्सकों के इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। इन्हें धारचूला और मुनस्यारी के चिकित्सकों की कमी वाले अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी। सभी चिकित्सकों को 20 दिन के भीतर ज्वाइन करना है। बॉन्ड के उल्लंघन पर चिकित्सकों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
जिले को बॉन्ड व्यवस्था के तहत पांच वर्ष के लिए नियत मानदेय पर 11 चिकित्सक मिले हैं। अब तक जिले में छह चिकित्सक पहुंच चुके हैं। प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही इन्हें तैनाती दी जाएगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें