फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ ने 4-0 से अल्मोड़ा को हराया

Sat, 14 Feb 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में गोल करने के लिए जूझते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं प्रीमियर फुटबाल लीग के देवसिंह मैदान में मुकाबले खेले गए। पहले दिन खेले गए तीन मुकाबलों में नैनीताल और पिथौरागढ़ ने जीत दर्ज की जबकि यूएसनगर और बागेश्वर के बीच मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

शनिवार को देवसिंह मैदान में कुमाऊं प्रीमियर फुटबाल लीग का पहला मुकाबला यूएस नगर और बागेश्वर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अंतिम समय तक 1-1 गोल किया जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरा मैच नैनीताल और चंपावत के बीच खेला गया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंतिम समय ने नैनीताल ने एक गोल दागते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया।
तीसरे मुकाबला एकतरफा रहा। पहले हाफ में पिथौरागढ़ ने दो गोल दागकर अल्मोड़ा पर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी पिथौरागढ़ ने दो और गोल किए। इस तरह अल्मोड़ा 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। गोपाल जोशी, अमित, प्रशांत व सागर निर्णायक रहे।
विज्ञापन

मैच कमिश्नर की भूमिका विशाल नेगी ने निभाई। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, मेयर कल्पना देवलाल रहे। मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सचिव मनोज पुनेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें