फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया छठ पर्व

Tue, 13 Nov 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बिहार मूल के सैकड़ों परिवार रहते हैं। इन परिवारों द्वारा हर साल आकाशवाणी के पास छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी छठ पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में विशेष उल्लास रहा। आकाशवाणी के पास बने पंडाल में अपरान्ह दो बजे से भजन-कीर्तन किए गए। इसके बाद उपवास रखने वाली महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरेश चौधरी ने बताया कि यहां पर रहने वाले सभी परिवारों की महिलाओं ने छठ पूजा को लेकर 11 नवंबर की शाम उपवास शुरू किया था।
विज्ञापन


मनोकामना पूरी करने के लिए सभी महिलाएं 48 घंटे तक उपवास में रहती हैं। उन्होंने बताया कि अब 14 नवंबर की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार सुबह तीन बजे से पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। छठ पूजा के आयोजन में सुरेश चौधरी के अलावा मुन्ना चौधरी, ध्रुव, हरिहर चौधरी, प्रेम चौधरी ने सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रसाद भी बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें