पदक के साथ राज्य जूनियर बॉक्सिंग में शामिल पिथौरागढ़ की मुक्केबाज। स्रोत:खेल विभाग।
पिथौरागढ़। कोटद्वार में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग का पिथौरागढ़ चैंपियन बना। स्पोर्ट्स स्टेडियम आवासीय बालिका बॉक्सिंग छात्रावास की मुक्केबाजों ने अपने पंच के दम पर सीमांत जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
खेल विभाग के मुताबिक, प्रतियोगिता में माया, गोदावरी, दिया, रिया टोलिया, रिया जोशी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं अनुष्का और अंशिका ने रजत जबकि दीपिका, अलिशा, भूमि, सलौनी, कृष्णा ने कांस्य पदक जीता। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि मुक्केबाजों की प्रतिभा के दम पर सीमांत जिला चैंपियन बना है। मुक्केबाज अनुष्का कार्या को बेस्ट चैलेंजर बॉक्स का अवार्ड मिला। प्रशिक्षक देवी चंद, जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, भारतीय महिला टीम के पूर्व प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेंद्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए मुक्केबाजों को बधाई दी है।