फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कॉलेज में इसी सत्र से बीसीए की कक्षाएं

Tue, 17 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से गठित पैनल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए (बैचलर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की कक्षाएं खोलने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद इसी शिक्षा सत्र से कॉलेज में बीसीए में 30 सीटों में प्रवेश हो जाएंगे। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि एमबीए की कक्षाओं के संचालन के लिए भी अनुमति मांगी गई है। स्वीकृति मिलते ही कक्षाओं का संचालन भी होने लगेगा। इसके साथ-साथ एमएड की कक्षाओं के संचालन के लिए पैनल टीम जल्दी ही कॉलेज का दौरा करेगी।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि गत वर्ष से कॉलेज में बीबीए की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय से आई पैनल टीम में विज्ञान विभाग के डीन डा. विजय कुमार पांडे, एप्लाइड साइंस के विषय विशेषज्ञ डा. आशुतोष भट्ट, उच्च शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि डा. सीडी सूंठा शामिल थे।

कॉलेज से इस टीम में प्राचार्य के साथ डा. प्रमोद जोशी, डा. गिरीश पंत, डा. बृजेश सिंह, देवेंद्र कुमार शामिल हुए। टीम ने कंप्यूटर लैब, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने इस बात पर संतोष जताया कि कॉलेज में बीसीए की कक्षाओं के संचालन के लिए पूरे संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें