फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाम तीन बजे भी पिथौरागढ़ से दिल्ली जाएगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम दोपहर दो बजे बाद भी दिल्ली के लिए बस का संचालन कर रहा है। पिथौरागढ़ बस स्टेशन से शाम तीन बजे बाद दिल्ली के लिए बस संचालित हो रही है। इस बस से सफर करने पर लोगों के दिन के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सुबह से दोपहर दो बजे तक बसें चलती हैं। यह सभी बसें यात्रियों को दूसरे दिन सुबह आनंद विहार बस अड्डे छोड़ती हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम ने अब पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए शाम तीन बजे से बस का संचालन शुरू किया है। पिछले 15 दिनों से बस का संचालन किया जा रहा है, जो यात्री सुबह सफर नहीं करना चाहते हैं, वह शाम को इस बस में सफर कर सकते हैं। यह बस पिथौरागढ़ स्टेशन से शाम 3:30 से चार बजे के बीच रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात आठ बजे बस दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी।
रोडवेज की अतिरिक्त बस का संचालन दिल्ली के लिए तीन बजे से किया जा रहा है। जो सुबह छह बजे करीब दिल्ली पहुंचती है। शाम आठ बजे दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए चलती है। वर्तमान में रोडवेज विभिन्न स्थानों के लिए 24 बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी पांडे, रोडवेज स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें