फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान रहे रोडवेज और टैक्सी स्टेंड स्टेंड शहर में भीड़भाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली के दूसरे दिन मंगलवार को पिथौरागढ़ में कम ही लोग मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटे। नगर के रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर सुनसानी छाई रही। हालांकि दो दिन बाद बाजार खुलने पर शहर में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

अमूमन होली के बाद मैदानी क्षेत्रों को लौटने वालों की अधिक तादाद होने से अन्य वर्षों में खूब भीड़ होती थी। यहां तक कि बसों में सीट के लिए मारामारी रहती थी, लेकिन इस बार मंगलवार को स्टेशन लगभग सुनसान रहे।
बसों में यात्रियों को बिना किसी जद्दोजहद के सीट मिल गई। अन्य सालों में जहां टैक्सी संचालक सुबह ही यात्रियों को लेकर मैदानी क्षेत्रों को निकल जाते थे वहीं मंगलवार को 11 बजे तक भी सवारियां नहीं मिलीं।
विज्ञापन

कोरोना काल में अधिकतर लोग घरों में ही हैं वहीं जो लंबे इंतजार के बाद काम पर लौटे लोगों में से कम लोग ही होली मनाने घर आए। इस कारण कम भीड़ रही।
इधर रविवार और सोमवार को दो दिन बाजार बंद रहने के बाद मंगलवार को जब दुकानें खुलीं तो शहर में काफी भीड़ रही। लोग बैंक, डाकघर, अस्पताल संबंधी कार्यों के लिए घरों से निकले। भीड़ में जहां अधिकतर लोग मास्क लगाए रहे, वहीं कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आए।
तीन दिन बाद खुले बैंक, उमड़े लोग
चंपावत। तीन दिन बाद बैंकों के खुलने पर मंगलवार को लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतर बैंकों में सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गया था।
चंपावत क्षेत्र के तमाम बैंकों में सात करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। माह के चौथे शनिवार के चलते 27 मार्च, 28 मार्च को रविवार के बाद 29 मार्च को होली के अवकाश के चलते लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें