फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर डीडीहाट बाजार चार दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीहीहाट। पिथौरागढ़ जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें डीडीहाट का एक व्यापारी भी शामिल है। व्यापारी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद डीडीहाट बाजार चार दिन के लिए बंद कर दिया है। अति आवश्यकीय सेवा सुबह सात से 10 बजे तक खुली रहेगी। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना के सात नए मामले सामने आए। डीडीहाट नगर के एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही पूरे नगर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में व्यापार संघ ने बैठक बुलाकर नगर को रविवार तक चार दिन के लिए बाजार बंद करने का फैसला लिया। व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि नगर के व्यापारी को कोरोना पॉजीटिव आने के बाद एहतियातन बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है। शराब की दुकान और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। व्यापार संघ ने इस निर्णय से प्रशासन को अवगत करा दिया है। प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
वही एसडीएम के निर्देश पर जो व्यापारी पॉजिटिव पाया गया है उसकी दुकान को बंद करा दिया है। नगर पालिका को पूरे नगर क्षेत्र को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बुधवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक जिले में पाए गए 77 कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 65 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल शेष 699 की जांच रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें