फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 93 दिन विमान सेवा ठप होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 93 दिन से नैनीसेनी की हवाई सेवा शुरू नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने नैनीसैनी हवाई पट्टी गेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र हवाई सेवा शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नैनीसैनी हवाई पट्टी में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। हवाई सेवा शुरू नहीं होने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने आरोप लगाया कि सरकार को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि सरकार यदि वाकई में सीमांत जनपद के लोगों को सुविधा देना चाहती है तो वह शीघ्र 22 सीटर हवाई सेवा को शुरू करे। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी और पवन पाटनी ने कहा कि सरकार ने जल्द ही सेवा बहाल नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता निर्मल लोहिया ने कहा कि उड़ान सेवा से लोगों के लिए देहरादून और दिल्ली की यात्रा सरल हुई थी। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद भी अब तक सेवा बहाल न होना क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा है। सेवादल के प्रदेश सचिव राजेश शर्मा ने भी इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार है। इस मौके पर आशीष हावर्ड, हिमांशु ओझा, त्रिलोक बिष्ट, मनोज धामी, राहुल लुंठी, पवन पाटनी, विजय, राकेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें