फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजेती के जंगलों में धधकी आग

विज्ञापन
थल हजेती के जंगलों में लगी आग के बाद उठता धुंआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। वन क्षेत्र हजेती का जंगल दिन भर आग से धधकता रहा। आग लगने से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब10 बजे के करीब वन विभाग के डाक बंगला के पास वाले क्षेत्र के जंगलों में आग लगी रही। धीरे-धीरे ये आग बरड़बैंड के पास वाले क्षेत्र में भी फैल गई। जंगल में लगी आग की लपट से उठ रहा धुआं थल बाजार से दिखाई दे रहा है। दस दिन के भीतर हजेती वन क्षेत्र में आग लगने की यह तीसरी घटना है। वन में आग लगने से आज थल का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

अराजक तत्व आए दिन जंगलों में आग लगा दे रहे हैं इसके बाद भी वन विभाग इन अराजक तत्वों को नहीं पकड़ पा रहा है। लगातार बढ़ रही दावानल की घटनाओं से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। लोगों ने जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें