फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में हुआ 52.13, चंपावत 55.91 प्रतिशत मतदान

Thu, 11 Apr 2019 11:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देव सिंह इंटर कालेज के मतदान केंद्र में कतार में लगे मतदाता। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ जिले की चारों विधान सभाओं में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले में मतदान का 52.13 प्रतिशत रहा। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनावों में जिले का मतदान प्रतिशत 53.15 रहा था। चंपावत जिले में 55.91 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाले। ये मत प्रतिशत 2014 की अपेक्षा 0.74 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


लोक सभा चुनावों में पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट विधानसभाओं में 373073 में से 194047 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पिथौरागढ़ विधान सभा में 52.08 प्रतिशत, डीडीहाट में 51.06 प्रतिशत, धारचूला में 52.90 प्रतिशत और गंगोलीहाट में 50.77 प्रतिशत मतदान हुआ। चंपावत विधानसभा सीट पर 60.15 और लोहाघाट में 52.12 प्रतिशत वोट पड़े है।

18 बूथों में ईवीएम, वीवीपैट संबंधी दुश्वारी आई।  चारों विधान सभाओं के 587 मतदान केंद्रों में से लगभग दो दर्जन मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी के कारण कुछ समय के लिए  मतदान का कार्य प्रभावित हुआ।  चंपावत के एआरओ अनिल गर्ब्याल ने बताया कि चंपावत सीट में 91637 मतदाताओं में से 55118 ने मताधिकार का उपयोग किया। लोहाघाट के एआरओ शिप्रा जोशी ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा सीट में 102226 में से 53280 लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें