फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: उत्तराखंड में आचार संहिता उल्लंघन में लक्सर के चेयरमैन समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर हरिद्वार, लक्सर और पिथौरागढ़ में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। हरिद्वार में मतदान के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं पिथौरागढ़ में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने समर्थकों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि लक्सर गांव स्थित मतदान केंद्र पर नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग व वार्ड सभासद अरविंद कल्याणी मतदान केंद्र के अंदर चले गए।

इसके बाद उन्होंने मतदान कक्ष में वोट डालने गए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष मे वोट करने के लिए कहना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ हरिद्वार में मतदान के दौरान सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड करना भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देश के बाद हरकत में आए सेक्टर मजिस्ट्रेट मुरली मनोहर तिवारी ने हरिद्वार कोतवाली में विकास तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें