फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 31 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ग्राम खड़कीनी में  सुअर ने हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को खड़कीनी निवासी मनीष पांडेय (36) पुत्र विद्यासागर पांडेय गांव के ही मंदिर से अपने घर लौट रहे थे कि जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। पीठ और कंधे में गहरे जख्म कर दिए। युवक ने साहस का परिचय देते हुए सुअर के चंगुल से खुद को मुक्त किया और घर की तरफ दौड़ लगा दी। गांव के लोग घायल मनीष को जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने घायल का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल से ही डीएफओ आईपी सिंह को खड़कीनी क्षेत्र को सुअर के आतंक से मुक्त करने और घायल युवक को इलाज के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की। डीएफओ ने घायल के इलाज के लिए शासन से मिलने वाली मदद उपलब्ध कराने की बात कही है। घायल युवक  के परिजनों ने वन दरोगा केशव जोशी को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह, खड़कीनी के प्रधान संजय पांडेय, सरपंच, दीपक पांडेय, विपिन जोशी, विनीत पाठक, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन राम सिंह, विनय पांडेय ने कहा कि सुअरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है, अब तो लोगों पर हमला भी करने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें