फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरी पिकअप, खटीमा निवासी चालक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक पिकअप शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक दीपक चंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सरपुड़ा, खटीमा निवासी 32 वर्षीय दीपक चंद्र (पुत्र जगदीश चंद्र) पिकअप संख्या यूके 04 सीसी 3331 चला रहे थे। पलेटा-पनखोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर जाजरदेवल पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पिकअप में चालक के अलावा कोई और नहीं था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें