फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर खाई में गिरी पिकअप, दो घायल

Mon, 19 Jan 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर सब्जी से भरी पिकअप खाई में गिर गई। घटना में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सब्जी बिखरने से वाहन स्वामी को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं आसपास के लोग खाई में उतरे और सब्जी एकत्र कर अपने घरों को ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार की देर रात करीब एक बजे सब्जी से भरी एक पिकअप टनकपुर से पिथौरागढ़ आ रही थी। गुरुना के पास पिकअप (यूके 06 सीसी 1437) अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में बरेली निवासी एजाज (33) और गोटिया (खटीमा) निवासी कबीर अहमद (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत ठीक है। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें