फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर उप जिला अस्पताल में हुई फिजिशियन की तैनाती

Sat, 08 Aug 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल के लिए आवंटित विशेषज्ञ चिकित्सकों में ईएनटी, सामान्य महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद अब फिजिशियन ने भी आमद दर्ज कर दी। इससे संबंधित मरीजों को राहत मिलेगी। अभी भी आवंटित और तबादले में आने वाले अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का इंतजार है।
विज्ञापन

जून के अंतिम पखवाड़े में शासन से उप जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञ समेत 10 चिकित्सकों की तैनाती के आदेश हुए थे, लेकिन आदेश के माह भर बाद भी मात्र ईएनटी चिकित्सक डॉ. सुकृति त्रिपाठी और महिला रोग चिकित्सक डॉ. सतवंत कौर ने आमद दर्ज की है। जबकि आर्थो सर्जन डॉ. प्रिंस माहेश्वरी, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. वसुधा मिश्रा, सर्जन गजेंद्र कुमार सोनी की ज्वाइनिंग का इंतजार है। इसके अलावा स्थानांतरित होकर आने वाले चिकित्सकों में निश्चेतक डाॅ. यदुराज भट्ट, बाल रोग चिकित्सक डॉ. सुधीर कन्याल, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. निशा रानी, आईसीयू सेवाएं डॉ. विजय कुमार गुप्ता, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. बबीता जोशी ने भी आमद दर्ज नहीं की है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि ताजा गढ़वाल क्षेत्र से उप जिला अस्पताल के लिए फिजिशियन डॉ. रेशमा यादव का तबादला हुआ था। फिजिशियन ने आमद दर्ज कर दी है। बहरहाल अन्य आवंटित चिकित्सकों की आमद का अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें