चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। फार्मासिस्ट एक सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा ने समस्याओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उनकी प्रमुख मांगों में वेतनमान, पदों की बहाली, फार्मेसी रेगुलेशन, दवा देने का अधिकार और लंबित देयकों का भुगतान शामिल है। आंदोलन 17 अगस्त से पत्र भेजने से शुरू होगा। एक सितंबर से 15 सितंबर तक फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर विरोध दर्ज कराएंगे। एसोसिएशन ने 15 सितंबर तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।