फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 19 रुपये सस्ता मिल रहा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के बाद भारत में जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल 19 रुपये सस्ता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पेट्रोल 90.06, डीजल 82.01, धारचूला में पेट्रोल 90.36, डीजल में 82.47 और मुनस्यारी में पेट्रोल 90.72 , डीजल 82.78 दाम पहुंच गए। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल की कीमत 71 और डीजल के दाम 60.62 रुपये हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में वृद्धि के बाद नेपाल में पेट्रोल के दाम में 5.48 तो डीजल में 4.13 की मूल्य वृद्धि हुई है।
नेपाल में गैस सिलिंडर के दामों में 125 रुपये की गिरावट आई है। पहले यहां सिलिंडर एक हजार रुपये का मिलता था, अब 875 रुपये में मिल रहा है। मुख्य कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने तेल के दामों में अधिक वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में तेल के दाम में इतना उछाल कैसे आ गया है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें