फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का विरोध

Sun, 16 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुतला फूंकते पिथौरागढ़ के कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी पेट्रो पदार्थों के दाम नहीं गिराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का दंभ भरने वाली मोदी सरकार यदि पेट्रोल और डीजल के दाम कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से घटा देती तो महंगाई आधी घट जाती। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े कारोबारियों का पोषण करने वाली पार्टी है। इसलिए महंगाई पर हाथ नहीं डाल रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि अरहर के बाद उड़द और मसूर जैसी दालें आम लोगों की थाली से गायब हो गई है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, हयात चंद, प्रशांत भारती, कुंडल महर, कोमल शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें