फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी

Wed, 09 May 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंप पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने लगी है। आपूर्ति में कमी और भारी मांग के चलते नगर के दो पंप ड्राई हो गए हैं। इनमें जिले में सर्वाधिक खपत वाला आईओसी का पेट्रोल पंप भी शामिल है। पंपों में तेल की किल्लत से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें तेल के लिए पंपों पर लंबी कतार लगानी पड़ी।

विज्ञापन


बुधवार को तेल की कमी से सुबह ही टनकपुर रोड स्थित एचपी का पेट्रोल पंप खाली हो गया था। नतीजतन पंप पर तेल समाप्त होने की सूचना चस्पा कर दी गई। दिनभर सैकड़ों वाहन चालक पंप से बैरंग लौटे। इसके चलते नगर के बाकी पंपों पर वाहनों की कतार लगी रही। तेल भराने के लिए वाहन चालकों को पंपों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। भारी दबाव के चलते शाम तक जिले का सर्वाधिक खपत वाला टनकपुर रोड स्थित शाह पेट्रोल पंप भी खाली हो गया। यहां शाम साढ़े चार बजे पेट्रोल और छह बजे डीजल खत्म हो गया। इसके बाद पंप पर तेल समाप्ति की सूचना चस्पा कर दी गई।

नगर के दो पंप बंद होने से तेल के लिए वाहन चालकों को अन्य पंपों पर भटकना पड़ा। पेट्रोल पंप मालिक वीरेंद्र शाह ने बताया कि बारहमासी सड़क निर्माण के चलते तेल की आवक समय से नहीं हो पा रही है, जबकि इन दिनों सहालग का सीजन और निर्माण कार्यों की बहुतायत के चलते मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डिपो से आपूर्ति के बाद बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें