फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल गांव की पेयजल, सिंचाई योजना ध्वस्त

Wed, 09 May 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
रोड कटिंग के मलबे से ध्वस्त पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राथां-बजेता मार्ग निर्माण के दौरान गिरे मलबे से गोल गांव की पेयजल और सिंचाई योजना ध्वस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट पैैदा हो गया है। उन्हें नदी से पानी ढोने के लिए एक किमी की चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है। दूसरी ओर धान की फसल पर होने वाली सिंचाई पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने ध्वस्त योजनाओं की जल्द मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन


इन दिनों क्षेत्र में राथां-बजेता सड़क का निर्माण चल रहा है। लोनिवि का डीडीहाट डिविजन रोड कटिंग का काम करा रहा है। रोड कटिंग के बाद मलबा पहाड़ी से नीचे फेंका जा रहा है। पिछले दिनों सड़क कटिंग का मलबा गोल गांव की पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर गिर गया। इससे पेयजल की 50 मीटर लाइनें टूट गई। साथ ही सिंचाई गूल भी ध्वस्त हो गई। पेयजल लाइन टूटने से गांव के 15 परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को गांव से एक किमी नीचे बह रही भुजगाड़ नदी से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण खुद के साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी ढो रहे हैं।

दूसरी ओर सिंचाई गूल ध्वस्त होने से खेतों को पानी मिलना बंद हो गया है। इससे 600 नाली में बोई जाने वाली धान की फसल के लिए क्यारी तैयारी करने की समस्या खड़ी हो गई है। इन दिनों ग्रामीण धान की पौध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर समस्या बताई है। उन्होंने पेयजल लाइन और सिंचाई गूल की जल्द मरम्मत की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। खंड के सहायक अभियंता योगेश चौबे का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत कर दी जाएगी। ज्ञापन भेजने वालों में जीवन सिंह, कुंदन सिंह, भगत सिंह, विशन सिंह, लाल सिंह, नंदन सिंह, मोहन सिंह, नंदी देवी, दीपा देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें