फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मकर संक्रांति को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस ने मकर संक्रांति को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पियाना (पिथौरागढ़) निवासी नफीस खान को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी कि ऐसा करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल ललित मोहन जोशी, उप निरीक्षक कमलेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन


कोट



सोशल मीडिया में अपलोड की गई आपत्तिजनक वीडियो को हटा दिया गया है। आरोपी की काउंसलिंग की गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र या आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें