फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मी को दस साल का सश्रम कारावास

Fri, 02 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशेष सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार करने के आरोपी को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को धारा 363 और पॉक्सो अधिनियम में भी सजा हुई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार धारचूला तहसील के बरम निवासी प्रकाश राम 11 जनवरी 2015 को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। उसने बालिका को एक गुफा में रखा था। किशोरी की मां ने 13 जनवरी 2015 को जौलजीबी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने किशोरी को जंगल में गुफा से प्रेम राम के कब्जे से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 363 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

यह मामला न्यायालय में चल रहा था। शुक्रवार को विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में दस वर्ष के सश्रम कारावास, तीन हजार रुपये जुर्मान की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 363 में तीन वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियोजन पक्ष में इस मामले में आठ गवाह अदालत में पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें