फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनाकोट ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 01 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते विधायक चुफाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत डीडीहाट के रामलीला मैदान में जिला स्तरीय बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में सभी 8 विकास खंडों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी ने आयोजक मंडल को आयोजन के लिए बधाई दी। पहला मुकाबला मूनाकोट और विण की टीमों के बीच हुआ, जिसमें मूनाकोट ने विण को सीधे सेटों में 25-11, 25-17 से हराकर मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में कनालीछीना ने डीडीहाट को 15-12, 15-7 से हराया। बालिका वर्ग में धारचूला और डीडीहाट की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

निर्णायकों की भूमिका में इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, भूवेंद्र भंडारी, परवीन भंडारी, शेखर कफलिया, स्कोरर बंशीधर जोशी और कमेंट्री सीबीएस कन्याल, संजू पंत ने सुनाई। ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर शाह ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव, जिला खेल समन्वयक आनंद आर्या, एसके नवीन, आन सिंह खोलिया, सुनीता लोहिया आदि सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें