फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोमाता की पूजा अर्चना कर खिलाए पकवान

Tue, 10 Nov 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गोवंश की पूजा-अर्चना कर उन्हें पकवान खिलाए। ढकना बडोला, मुड़ियानी, डडा बिष्ट, धौन, अमोड़ी, खटोली, बनलेख आदि क्षेत्रों में पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के सभी गांवों में सुबह से ही इस पर्व के लिए गृहिणियों में खासा उत्साह रहा। गौशालाओं की विशेष साफ सफाई के बाद गोवंश को नहला धुलाकर कर उन्हें हरा चारा दिया गया। कई जगह लोगों ने मुख्य द्वार पर गोबर की लिपाई की और गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाई। भगवान को विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। गांवों में पशुपालकों ने पर्व को धूमधाम से मनाया। जिले भर में गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें