फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किमी दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया

Sat, 15 Jul 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते टिम्टा गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूलों में शिक्षकों की कमी से नाराज अभिभावक अब सड़क पर उतरने लगे हैं। गंगोलीहाट तहसील के टिम्टा के लोग राजकीय इंटर कॉलेज टिम्टा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


चमडुंगरा की प्रधान नंदी देवी, शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रकाश गिरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि टिम्टा में इसी सत्र से इंटर की कक्षाएं शुरू हुई हैं। कक्षा 11 में 42 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, लेकिन इंटर की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं किया गया है। एलटी में भी गणित, विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य भी विद्यालय में नहीं हैं।

इन लोगों का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेज टिम्टा डी श्रेणी का विद्यालय है, इसके बावजूद प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए होने वाली काउंसलिंग में स्कूल का नाम शामिल नहीं किया गया है। जीआईसी में शिक्षक न होने से गांव से पलायन हो रहा है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें