फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना को लेकर प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि जारी करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए धनराशि जारी नहीं होने से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में बाजार में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2011 में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लिफ्टिंग पेयजल योजना का उद्घाटन किया गया, लेकिन 10 करोड़ जारी करने बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया। पिछले एक वर्ष से योजना में कार्य ठप पड़ा है। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र में लोग मार्च से जून तक पानी के लिए तरसते रहते हैं।

यदि अब भी सरकार ने योजना के लिए धनराशि जारी नहीं की तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में चंचल चौहान, ललित भंडारी, विक्रम सिंह, कैलाश खोलिया, भूपेश सिंह, गोविंद टम्टा, इंदर धानिक, बलदेव, पद्म सिंह आदि शामिल थे। उधर, जल निगम के सहायक अभियंता शुभम द्विवेदी ने बताया कि योजना के लिए धनराशि जारी करने को शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धनराशि देरी से जारी होगी तो योजना की लागत भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें