फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 22 Sep 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मुनस्यारी के एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी के एनएसयूआई पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुनस्यारी महाविद्यालय के अधूरे काम को पूरा करने, सड़क निर्माण में कटी जमीन का मुआवजा दिलाने समेत कई मांगें उठाई।

विज्ञापन


एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे युवा प्रदर्शन के बाद डीएम से मिले। कहा कि मुनस्यारी महाविद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2016 से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। भवनों के अभाव में महाविद्यालय जीआईसी के कुछ कमरों में संचालित हो रहा है। इसके अलावा मदकोट से फाफा के लिए बनी सड़क का मुआवजा न मिलने से ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे हैं। न तो इन लोगों के पास जमीन रही, न जमीन का मुआवजा ही मिला।

डीएम को बताया कि मुनस्यारी विकासखंड के उमरगड़ा और मवानी-दवानी में कई मकान नदी के कटाव से खतरे की जद में आ गए हैं। मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बंगापानी में बहुउद्देशीय शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने बंगापानी में जल्द शिविर लगाने के साथ ही अन्य मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आन सिंह पंवार, डिगर सिंह, गणेश राणा, गंगा सिंह, मनोज सिंह, विक्रम बिष्ट, लवराज सिंह कुंवर, सुरेंद्र पानू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें