फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क खुलने से थल क्षेत्र के लोगों को आठवें दिन मिली राहत

Mon, 22 Sep 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-सातसिलिंग स्टेट हाईवे के डेंजर जोन नागीमल पहाड़ी से आठवें दिन दौड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। भारी भूस्खलन से एक सप्ताह से बंद जिला मुख्यालय और पर्यटन नगरी मुनस्यारी को जोड़ने वाला थल-सातसिलिंग राजमार्ग आखिरकार आठवें दिन खुल गया। थल के पास डेंजर जोन नागीमल पहाड़ी से वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले साल सितंबर के महीने में ही इसी जगह भूस्खलन से 12 दिन तक यातायात बंद रहा था।
विज्ञापन

बीते 15 सितंबर की सुबह 10 बजे डेंजर जोन से 10 मीटर आगे फिर नागीमल की नई पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में मलबे और बड़े बड़े बोल्डर गिरने से सड़क बंद को गई। विभाग ने दूसरे दिन ही सड़क पर कार्य शुरू कर दिया था। रैंप बनाकर ऊपर पहाड़ी पर अटके बोल्डर और मलबे को हटाना का काम सावधानी से शुरू किया गया।
सोमवार को सुबह से लोनिवि के अवर अभियंता मुकेश जुकरिया साइट पर डटे रहे। शाम पांच बजकर 50 मिनट पर सड़क खोल दी गई। थल क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय जाने के लिए सुगम और मुख्य लाइफ लाइन होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें