फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दूसरे के मकान की छत पर खड़े नहीं हो सकेंगे लोग

Wed, 11 Oct 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में अ​धिकारी और कर्मचारियों की ब्रिफिंग करते उच्च अ​धिकारी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी एलओ एपी अंशुमन, डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंहने बुधवार को ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की। कार्यक्रम स्थल के आसपास के मकानों की छतों पर मकान में रहने वाले लोगों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को नहीं आने दिया जाएगा। वीवीआईपी और वीआईपी से मिलने वालों की सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से अपने पास रखने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल वीवीआईपी मार्ग, हवाई अड्डा आदि स्थानों पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड जांचने करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर सोशल मीडिया के माध्यम से शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन


ये अधिकारी रहेंगे सुरक्षा में मौजूद
सेना नायक 31वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर प्रीति प्रियदर्शनी, सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर सुखबीर सिंह, 46 बटालियन पीएसी रुद्रपुर पंकज भट्ट और पुलिस अधीक्षक दूर संचार बसंत बल्लभ तिवारी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें