फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम पंचायतों के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार

Thu, 08 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार करेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे सल्ला, चिंगरी क्षेत्र के लोग राजनैतिक दलों और प्रशासन के रवैये से इतने क्षुब्ध हैं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है। प्रशासन को इस बात की इत्तला कर दी है कि कम से कम सल्ला, चिंगरी के पोलिंग बूथों के लिए किसी प्रकार का इंतजाम न करें। वहां से सारी मतपेटियां खाली भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2011 में सल्ला, चिंगरी में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की घोषणा तो की, लेकिन विद्यालय में पदों का सृजन भी नहीं किया। कुछ समय तक तो लोग शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन 20 जुलाई 2015 को लोगों ने शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच जाम कर दिया। इस आंदोलन के बाद भी समस्या का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन हाइवे जाम करने के आरोप में गांव के लोग मुकदमे झेल रहे हैं।

गांव के शेरी चंद, सुरेश राम, विक्रम चंद, धनी चंद, मोहन चंद, लक्ष्मण सिंह, दीपक मल आदि ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय आकर अधिकारियों को यह सूचना दी कि सल्ला, चिंगरी, जाजरचिंगरी, हिमतड़, निसनी और पाटीपलतौड़ा गांवों से इस बार के विधानसभा चुनाव में मतपेटियों को खाली भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर राजनैतिक दल ने क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है। जब कोई भी राजनैतिक दल समस्या समाधान में रुचि नहीं रखता तो उनको वोट देने की जरूरत ही क्या है। लोग अब अपनी लड़ाई को खुद लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें