पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन के कारण राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन के कारण राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के वनराजी परिवार तक को बाजार से महंगा चावल, आटा खरीदना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ खासा रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
कंतोली की वनराजी महिलाएं धौली देवी, कौशल्या, पार्वती, कमला, धर्मा, बिसना, सुंदर सिंह, चंद्र सिंह, गोपाल सिंह इन दुकानों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि वह 20 दिन से राशन की दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।