फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में जाम से लोग परेशान

Wed, 31 Jan 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में जाम लगने से फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार को जाम लगने से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, मुवानी, चौकोड़ी, बेड़ीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा (बागेश्वर) से जाने और आने वाले वाहन फंसे रहे। जाम में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। बाजार क्षेत्र में इस तरह की समस्या आए दिन देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार हल्द्वानी जाने वाले लोगाें की ट्रेन छूट जाती है। जिपं सदस्य चंदन बाणी और नेहा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क तक दुकानों का सामान रखने से लग रहा जाम
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के मीना बाजार स्थित सबसे व्यस्ततम मार्ग पर आए दिन बड़े वाहनों के गुजरने से जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। इस मार्ग से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मार्ग पर आवागमन का संचालन सुगम करने की मांग की है।
बनबसा एनएच से नेपाल जाने वाले मार्ग पर स्थित मीना बाजार में सड़क के दोनों ओर की दुकानों का सामान बाहर तक रखे जाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वहां से होकर एनएचपीसी, शारदा हेडवर्क्स, शारदा बैराज, कस्टम, इमिग्रेशन, एसएसबी और नेपाल के अलावा नगर पंचायत, अस्पताल, मिनी स्टेडियम, चंदफार्म, चूनाभट्टा आदि को होने वाले आवागमन में व्यवधान पैदा हो रहा है। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, जिपं सदस्य पुष्कर कापड़ी, ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद, दीपक प्रकाश चंद आदि ने यातायात को सुगम बनाने और दुकानों का सामान सड़क तक रखे जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर नगर पंचायत के ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें