फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान

Thu, 11 Jan 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने से लोगों को राहत मिल रही है। तेज ठंड के कारण शाम होते ही बाजार में सुनसानी छा जा रही है।
विज्ञापन

जिले में सुबह का तापमान माइनस दो डिग्री और शाम का तापमान पांच डिग्री दर्ज किया जा रहा है। रात भर मौसम साफ रहने से पाला पड़ रहा है जिससे सड़कों पर आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। पाले के कारण बागवानी को भी नुकसान हो रहा है। ठंड बढ़ने के बाद व्यापारी सुबह देर से दुकान खोल रहे हैं और शाम को जल्दी दुकान बंद कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड में सर्वाधिक परेशानी हो रही है। संवाद
शून्य से नीचे गिरा तापमान, ठिठुरन बढ़ी
चंपावत। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच रात में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे पहुंच जा रहा है। तापमान गिरने से सड़कों पर पाला जम रहा है जिस कारण वाहनों और लोगों के रपटने का खतरा बना हुआ है। हालांकि प्रशासन की प्रशासन की ओर से पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूने और नमक का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन कई स्थानों पर फिसलन बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें