फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान

Tue, 11 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह घूम रहे हैं लावारिस कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं।नगर पालिका लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। पालिका लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए पांच बार निविदा आमंत्रित कर चुकी है, लेकिन कोई भी संस्था लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में पांच हजार से अधिक लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। ये सुबह और शाम के वक्त उग्र हो जाते हैं। कचरे के डब्बों में छिपे ये लावारिस कुत्ते अचानक लोगों पर झपट रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले नगर पालिका ने लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया था। उस समय नगर पालिका का कहना था कि तीन हजार से अधिक लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया गया। इसके बाद भी नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर उस समय बधियाकरण किया गया था तो हर रोज लावारिस कुत्तों की संख्या कैसे बढ़ रही है। स्थानीय लोग लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका कुत्तों के बधियाकरण के लिए संस्था को नहीं ढूंढ पा रही है। लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
कोट
लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग को लेकर निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही बधियाकरण शुरू कर दिया जाएगा। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें