फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जुलूस निकाला, बाजार बंद कराया

Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
मदकोट में सड़क का सर्वे बदलने की मांग पर जुलूस निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क को पुराने सर्वे के अनुसार मदकोट बाजार से होकर बनाने एवं सड़क के किनारे नालियों का निर्माण करने की मांग को लेकर बुधवार को कस्बे के लोगों ने जुलूस निकाला और एक घंटे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी रोक दी। सड़क के विस्तारीकरण का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कर रहा है, लेकिन बीआरओ का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में तहसीलदार आईबी मल्ल ने लोगों से बात की और आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण पुुराने सर्वे के आधार पर ही होगा। 2013 की आपदा के समय यह सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी और इसे नए सिरे से बाजार से हटकर बाईपास बनाया गया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान हरीश उप्रेती ने बताया कि जब पहले सड़क के विस्तारीकरण के लिए सर्वे हुआ तो सड़क को मुख्य बाजार से होकर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन जब काम शुरू होने लगा तो बीआरओ ने बाजार को वंचित कर दिया और सड़क को बाजार से हटकर बनाने की योजना तैयार कर दी। उन्होंने कहा कि आबादी के पास सड़क के किनारे नालियों का निर्माण तक नहीं किया गया है। इससे सारा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।

आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। तहसीलदार ने लोगों को समझाया कि बीआरओ के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र सोरागी, गोविंद धामी, छत्र सिंह कोरंगा, भगत सिंह परिहार, हरेंद्र पंवार, डिगर सिंह, हिमालय सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें