फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को टिन बजाकर सुअरों को भगाते हैं लोग

Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट में सुअरों ने चौपट कर दी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। सुअरों ने धान की फसल चौपट कर दी है। लोग रात के 12-1 बजे तक टिन बजाकर सुअरों को भगाने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


खोलियागांव, देवल, बैड़ा, बगड़ीहाट, हिनकोट, नारायणनगर, पानागड़, दार्ती, सांवलीसेरा, तल्लाबगड़, जोग्यूड़ा में इन दिनों जंगली सुअरों का जबरदस्त आतंक बना है। खोलियागांव के टिकेंद्र पाल बताते हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री को तक सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पत्र भेजा, लेकिन सुअरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है।

कहा कि सुअरों के आतंक के कारण लोग खेती छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र बिष्ट का कहना है कि सरकार ने सुअरों को हिंसक जानवरों की श्रेणी में रखकर मारने का नियम बनाया है। इसके लिए लोग विधिवत आवेदन करें तो सुअरों को मारने की अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें