फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त लोग चुनाव बहिष्कार करेंगे

Sat, 14 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते गढ़वालखोला गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुवाकोट के अंतर्गत गढ़वालखोला गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के 30 परिवारों ने शनिवार को चुनाव बहिष्कार का एलान किया। गांव के लोग लंबे समय पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्राम पंचायत के लिए पानी की जो योजना बनी है, उसका पानी गढ़वालखोला गांव तक नहीं पहुंच पाता, क्योंकि यह गांव सबसे नीचे पड़ता है। पूरा पानी ऊपरी इलाकों में बसे गांवों के लोग ले लेते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब गांव के लोग मकर संक्रांति का पर्व मनाने लगे तो नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब पानी नहीं आया तो गांव के लोग एक स्थान पर एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में हुई बैठक में तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान के लिए नहीं जाएगा।

गांव वालों ने अपने फैसले की जानकारी रिटर्निंग अफसर और जिला निर्वाचन अधिकारी को भी दे दी है। बैठक में ईश्वरी राम, विशन राम, प्रेम राम, बसंत राम, चंचल राम, शमशेर राम, शंकर राम, ईश्वरी लाल आदि थे। गांव के लोगों का कहना है कि पेयजल संकट दूर किया जाए। गांववालों का कहना है कि चुनाव बहिष्कार ही एकमात्र चारा बचा है, क्योंकि इससे पहले पेयजल संकट की जानकारी देने के बावजूद जल संस्थान ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें