फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिरकानी में पैदल रास्ता खुलने के बाद लौटने लगे माइग्रेशन गांवों में फंसे लोग

विज्ञापन
मुनस्यारी के मल्ला जोहार में ग्लेशियर को काटकर रास्ता बनाते मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नंदा अष्टमी पूजा के लिए माइग्रेशन गांवों में गए लोग छिरकानी में रास्ता खुलने के बाद लौटने लगे हैं। छिरकानी में ग्लेशियर के आने के कारण नंदा अष्टमी पूजा के लिए 13 माइग्रेशन गांवों में गए ग्रामीण फंस गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम लोनिवि के मजदूरों ने छिरकानी के पास कड़ी मेहनत से रास्ता खोलकर आवागमन सुचारु कराया। बता दें कि छिरकानी में ग्लेशियर आने के कारण नंदा अष्टमी पूजा को पाछू, बिल्जू, मापा, गनघर, ल्वां, खिलांच, तोला, बुर्फू, मर्तोली, मिलम, रिलकोट, लास्पा, रालम में एक हजार से अधिक लोग फंस गए थे। कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मुनस्यारी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने शासन-प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम ने बताया कि मजदूरों ने रास्ता खोल दिया है। वहां फंसे लोग लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें