पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एसडीएस इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार पंत को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके दिए गए योगदान की सराहना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि एसडीएस में उनके कार्यकाल के दौरान इंटर कॉलेज में छात्र संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई थी। डॉ.पंत ने इस सम्मान कार्यक्रम का आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। जुगल किशोर पांडेय के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में गिरधर सिंह बिष्ट, धनीराम चन्याल, केडी भट्ट, कै.धर्मचंद, पवन माहरा, गजेंद्र सिंह बोहरा, रेखा जोशी, कंचनलता पंत, देवशीष पंत, हेम पांडेय, विजेंद्र पटियाल, प्रकाश चंद, शुभम बिष्ट आदि उपस्थित थे।
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.पीतांबर अवस्थी, शिक्षिका एवं साहित्यकार डॉ.आनंदी जोशी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के प्रधानाचार्य गगन सिंह बोरा, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मुवानी की शिक्षिका यशोदा कांडपाल, राजकीय कन्या मंडप विद्यालय के शिक्षक एवं संगीत प्रशिक्षक भुवन चंद्र पांडेय, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं बालिका शिक्षा की प्रांत संयोजिका रेखा जोशी को सम्मानित किया गया। सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बद्री सिंह, जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय, ललित पंत, सोनम पांडेय, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रमा पांडेय, ममता, भारती जोशी, अंजना टम्टा उपस्थित रहे।