वहीं, दारमा घाटी के ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। मुंबई से 35 लोगों की टीम दांतू में फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई है लेकिन बर्फबारी के कारण उन्हें शूटिंग करने में परेशानी हो रही है। तीन दिनों से लगातार बर्फबारी होने के कारण गांवों में करीब दो फुट बर्फ पड़ चुकी है। थोड़ा मौसम ठीक होने पर ग्रामीण बर्फबारी में खूब मस्ती कर रहे है।
महेश दताल ने बताया की नागलिंग से ऊपर की ओर सड़कों पर बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने बीआरओ से मौसम ठीक होने पर सड़क खोलने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
भूपेंद्र गुंज्याल,महेश दताल ने बताया की पंचाचुली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों में दो फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर बर्फबारी के साथ आंधी तूफान भी आ रहा है। जिसके कारण ठंड ही काफी बढ़ चुकी है।