फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र से 96 लोग सुरक्षित निकाले

Sun, 28 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों की भारी बारिश के कारण रास्ते और पुल बह जाने से कई गांवों में फंसे 96 लोगों को हेलीकाप्टर के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनको धारचूला पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा और एसडीएम एके पांडे ने रविवार को इन गांवों का हेलीकाप्टर से दौरा किया। सबसे ज्यादा लोग मार्छा गांव में फंसे थे। यह लोग 12 वर्ष में होने वाली पूजा में भाग लेने गए थे। अभी फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मार्छा गांव को जोड़ने वाले रास्ते और पुल बह जाने से कई लोग वहां फंस गए थे। यह सभी प्रवासी लोग हैं जो पूजा के लिए अपने गांव गए हुए थे। उन्होंने तिदांग, सेला, चल, बौंगलिंग, नागलिंग, दर गांवों में जाकर फंसे लोगों से मुलाकात की और यकीन दिलाया कि सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा। डीएम ने राशन की स्थिति का पता किया। अभी गांवों में तीन महीने का राशन उपलब्ध है। अगले तीन महीने का राशन फिर भेज दिया गया है। डीएम ने बताया कि नागलिंग गांव को जोड़ने वाले पुल लोनिवि ने तैयार कर लिया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के इन गांवों से लोग शीतकालीन प्रवास पर घाटियों में आ जाते हैं। इस समय सभी लोग अपने गांवों में हैं और अक्तूबर तक गांवों में ही रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें