फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पहले दिन 165 प्रतिभाओं का सम्मान

Sat, 27 Jun 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित लक्ष्य 2015 कार्यक्रम में शनिवार को संगम होटल और लुंठी बारातघर के हॉल में अपेक्षा से ज्यादा प्रतिभाएं जुट गई। पहले दिन 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों को विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने कॅरियर के टिप्स दिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने अमर उजाला लक्ष्य 2015 एजुकेशन फेस्ट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाके में इतना भव्य आयोजन कर अमर उजाला ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि इंटर पास करने के बाद अगर हर बच्चे को सही मार्गदर्शन न मिले तो वह भटकाव में आ जाता है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि अमर उजाला हमेशा जनता के मुद्दों को उठाता रहा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह अपने साथियों को बताएं और रविवार को भी होने वाले एजुकेशन फेस्ट में शामिल हों। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुकेश पंत ने एजुकेशन फेस्ट के उद्देश्य पर रोशनी डाली। बाद में एसडीएम ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार दिए। प्रथम सत्र में बीएफआईटी के डा. डीएस रावत ने बच्चों को विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी। दूसरे सत्र का संचालन बृजेश पांडे ने किया।

संगम होटल हॉल में चल रहे अमर उजाला एजुकेशन फेस्ट में एएनए बरेली, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ पेरामेडिकल एंड एलाइड साइंस, देवस्थली विद्यापीठ रुद्रपुर, अपेक्स रुद्रपुर, बीएफआईटी, शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, क्वांटम ग्लोबल कैंपस, एवालोन एकेडमी, श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट, अपेक्स इंजीनियरिंग कालेज जयपुर, देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसन, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, ब्रिलियंट ट्यूटोरियल, बीएमएम हल्द्वानी, डा. सुशीला तिवारी इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट, फोनिक्स रुड़की, जेबी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी के स्टाल लगे हैं। स्टालों में भारी भीड़ जुट रही है। रविवार को भी फेस्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें