फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जाराजिबली के लोगों ने शिक्षकों की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन, कहा- बच्चे लगा रहे 20 किमी की दौड़

Fri, 23 Aug 2024 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

Pithoragarh News: जाराजिबली के ग्रामीणों ने स्कूल के उच्चीकरण और शिक्षकों की तैनाती की मांग पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले के जाराजिबली के ग्रामीणों ने स्कूल के उच्चीकरण और शिक्षकों की तैनाती की मांग पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उच्चीकरण के एक साल बाद भी इंटर की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों को 20 किमी पैदल चलकर अन्य विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय में 40 छात्रों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती की गई है।

शुक्रवार को जाराजिबली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बाद में डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि वर्ष 2011 में जाराजिबली में हाईस्कूल को, 2023 में इंटर कॉलेज को स्वीकृति मिली। उच्चीकरण के एक साल बाद भी इंटर की कक्षाएं संचालित नहीं हुई हैं। हाईस्कूल के बाद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए नदी-नालों और दरकते पहाड़ों के बीच 20 किमी पैदल चलकर अन्य विद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bhimtal News: आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने चलाया मॉक ड्रिल, इस तरह राहत बचाव से लोगों की बचाई जान
विज्ञापन

 

प्राथमिक विद्यालय में भी 40 छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक शिक्षक पर है। हाईस्कूल में भी अंग्रेजी और कला विषयों के शिक्षक नहीं हैं। चेतावनी दी कि जल्द इंटर कॉलेज के संचालन के साथ ही शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में एसएमसी अध्यक्ष भगत सिंह, इंद्र सिंह, आन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य जयंती देवी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें